टीकमगढ़। नगर टीकमगढ़ के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों पर दिन प्रतिदिन यातायात व्यवस्था बद से बदत्तर होती जा रही है यातायात व्यवस्था को लेकर नगरवासी रुष्ट हैं जहां आए दिन मुख मार्गो मुख्य चौराहों पर जाम लग रहे हैं और बाजार की सड़कों पर वाहनों को भी उल्टा सीधा जहां जिसकी मर्जी हो वहां रख दिया जाता है जिससे सड़क जाम हो जाती हैं और लोगों का आना-जाना निकलना दूभर हो जाता है यातायात पुलिस इस संबंध में कुंभकरणीय नींद में सोई हुई है ना तो कहीं कोई जवान तत्परता से ड्यूटी करता नजर आता है और ना ही इस और कोई सक्रियता से ठोस कार्यवाही की जाती है जिसको लेकर नगर वासी यातायात व्यवस्थाओं को लेकर तंग आ चुके हैं जहां जिस रास्ते से निकलो वहीं से निकलना मुश्किल हो रहा है नगर वासियों का कहना है कि यातायात पुलिस इस संबंध में ना तो कोई कार्यवाही कर रही है और ना ही सक्रियता से इस और व्यवस्था सुधार के लिए कार्यवाही को संज्ञान में लिया जाता है लोगों का मानना है कि टीकमगढ़ नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है।

