इटारसी: रानी अवंती हेल्प लाइन संस्था द्वारा आयोजित शिक्षक प्रभा सम्मान समारोह में अनामिका वर्मा को “लाइफ लाइन सेवा सम्मान” से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें लाइफ-लाइन साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्था के सन 2001 से 2003 तक के सफल संचालन हेतु दिया जा रहा है। उल्लेखनीय हैं कि वे संस्था के सचिव के रूप मैं पीड़ित मानवता के लिए अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने संस्था के माध्यम से जन स्वास्थ्य शिक्षा एवं दूरस्थ बेसिक शिक्षा कार्यक्रम में अपना अमूल्य योगदान दिया हैं। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि श्रीमती अनामिका वर्मा द्वारा कोरोना काल मे कोरोना से पीड़ित मरीजो की देखभाल करी और ग्रामो मे आम जनता को कोरोना से बचाव हेतु मास्क , हाथो के ग्लब्स एवम दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। मानव सेवा हेतु सामाजिक संस्थाओ से जुड़ी हुई है तथा गौसेवक के रूप मे भी इनको पहचाना जाता है। नर्मदा की भीषण बाढ़ मे भी बाढ़ पीड़ितों को भोजन, कपड़े, दवाईयां इनके द्वारा प्रदान की जाती रही है। इनके द्वारा रक्तदान कर गम्भीर मरीजो को सहायता प्रदान की गयी हैं । स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मे प्रदेश का नेतृत्व है , मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की पदाधिकारी है एवं लायन्स क्लब आयुष मे पूर्व जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर समाज सेवा के कार्य करती रही है।


Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

