इटारसी: शिक्षक दिवस के अवसर पर रानी अवंती हेल्प लाइन संस्था में “शिक्षा प्रभा” शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पं जितेंद्र ओझा एवं विशिष्ट अथिति नवनीत कोहली ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने सभी अथितियों को स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान की थीम पर अनूठे सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों से शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान चुने हुए मेरे आदर्श प्रतियोगिता के उत्कृष्ट लेखों में सुधा दुबे एवं उर्मिला चौधरी ने अपने लिखे लेख सुनाएं । संस्था की संस्थापक ब्रह्मलीन डॉ शशि प्रभा वर्मा की स्मृति में समर्पित इस वर्ष 2024 का शिक्षा प्रभा सम्मान फादर अबशोलोम विल्सन को एवं लाइफ लाइन शिक्षा सेवा सम्मान अनामिका वर्मा को अतिथियों ने ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र देकर प्रदान किया। कार्यक्रम में संस्था के सभी 15 शिक्षकों को ट्रॉफीयों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पं जितेंद्र ओझा ने कहा कि शिक्षक समाज के दर्पण है जो समाज की रूपरेखा तय करते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता फादर सुभाष पवार ने की एवं विशेष अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शीलमन भींगारदिवे, चिकित्सा अधिकारी डॉ अनमोल वर्मा, डॉ आदित्य वर्मा, फादर जैदी खान रहें। संस्था के देवेंद्र चौरे, राधिका पटेल, काजल सारवान, तमन्ना अहिरवाल, हर्षिला रत्नाकर, अलका राजपूत, प्राची बरखने, राजश्री राजपूत, किरण यादव, प्राची चौधरी, रानी राजपूत, प्रताप सिंह वर्मा, संजू लिल्हारे, उषा, मधुसूदन गौर शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए। पत्र लेखन स्पर्धा मेरे आदर्श विषय के चयनित लेखन में राखी झांझोठ, अश्विना बी, सलोनी माहलहा, सुधा दुबे, उर्मिला चौधरी, समर्थ राजपूत, प्रगति सेन, शिवानी पासवान, देवयानी म्हस्के, श्वेता मिर्धा, योगेश कहार, शेख अब्दुल नजीम, अदा बी, अनुपमा यादव, राज अहिरवार को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुष्कृत किया।



















