टीकमगढ़। जनपद टीकमगढ़ की नजदीकी ग्राम पंचायत आलमपुरा में पंचायत में पदस्थ सचिव धर्मेंद्र श्रीवास्तव सोनू अपने पंचायत के अन्य सहयोगियों एवं सरपंच के साथ पंचायत में पहुंचे और 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को दीपावली पर्व पर पंचायत वासियों के साथ मिलकर दीपावली मनाई इस मौके पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव सोनू ने बच्चों के साथ खुशी के पल बिताए और बच्चों को मिठाई एवं उपहार देकर खुशियां बांटी हैं। इस मौके पर पंचायत के वसियों सहित अनेक लोग मौजूद रहे और पर्व को बड़े ही प्रेम प्यार और हंसी-खुशी के साथ मनाया गया जहां सचिव धर्मेंद्र श्रीवास्तव सोनू ने सभी बच्चों के साथ मिलकर प्यार बांटा और दीपोत्सव मनाया।

