टीकमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र 43 टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत मजना की इंदिरा कॉलोनी हरिजन बस्ती में विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत राशि 05 लाख रुपए है। जिसका विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुन्देला ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मिश्रा पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत टीकमगढ़, गौरव शर्मा कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस, दलूराम अहिरवार पूर्व जनपद अध्यक्ष टीकमगढ़, महेंद्र सिंह साहित्य अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने मजना की हरिजन बस्ती में 19 जनवरी 2025 को 05 लाख रुपये से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया यह भवन विधायक निधि से निर्मित कराया जाएगा इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन मौजूद रहे।

