
नर्मदापुरम / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी में 12 अप्रैल की रात्रि 9:30 बजे बनखेड़ी में सड़क दुर्घटना में घायल 2 मरीजों को अस्पताल लेकर आए थे इसमें से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई थी और दूसरे मरीज को सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिनका अस्पताल में बीएमओ एवं ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया था। इस दौरान परिजनों ने उनके गांव से 10 15 लोगों को बुलाकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर के साथ गाली गलौज एवं धक्का मुक्की की गई और नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ के साथ गाली गलौज कर मारने की धमकी दी गई एवं ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर धर्मेंद्र मांझी को जबरन धमकाकर एंबुलेंस में बैठा कर ले गए, जिनको पुलिस की मदद से सोहागपुर में छुड़ाया गया एवं रास्ते में भी डॉक्टर धर्मेंद्र के साथ अभद्रता की जिससे वो बहुत भयभीत हो गए। आज 16 अप्रैल को अस्पताल स्टाफ बनखेड़ी द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह को ज्ञापन सौंपा एवं पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया कि अभद्रता एवं अगवा करने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई करने के साथ की अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की कृपा करें। जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति ना हो एवं अस्पताल स्टाफ भय मुक्त होकर कार्य कर सके। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से डॉ. आर माहेश्वरी, डॉ. संजय पुरोहित, डॉ. शिवेंद्र चंदेल, डॉ. सुनील जैन, डॉ. आर एस मीणा, डॉ. रिचा कटकवार, डॉ. जे एस परिहार बीएमओ बनखेड़ी एवं पीड़ित डॉक्टर धर्मेंद्र मांझी सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

