टीकमगढ़। जतारा जनपद की ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में नारी शक्ति बंधन पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहनगढ़ मंडल की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत भवन से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पंचायत भवन से प्रारंभ होकर मोहनगढ़ बस स्टैंड तक पहुंची और पुनः पंचायत भवन में समापन हुआ।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में डीपीओ उदल सिंह ठाकुर, पूर्व परियोजना अधिकारी सुमन त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी ज्योति प्रजापति, रिंकी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अंजना राज्य, मोहनगढ़ सरपंच कन्हैय केवट एवं मंडल अध्यक्ष मानसिंह दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शासन की योजनाओं का लाभ हर हितग्राही तक पहुंचाने पर जोर
रैली एवं सभा के दौरान पूर्व परियोजना अधिकारी सुमन त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। डीपीओ उदल सिंह ठाकुर ने भी सभी को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सक्रियता से कार्य करें।
परियोजना अधिकारी ज्योति प्रजापति ने कहा कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। वहीं रिंकी तिवारी एवं ग्राम पंचायत केशवगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका जैन ने भी सभी कार्यकर्ताओं को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और लाभ वितरण के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता और सहभागिता का दिखा उत्साह
इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

