टीकमगढ़। गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को जिला मुख्यालय पर स्थित स्थानीय विश्रामगृह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं ने दोपहर करीब 1.30 बजे एक पत्रकार वार्ता की जहां उन्होंने भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईडी को अपना शस्त्र बनाया है और कार्यवाही की जा रही है लेकिन कार्यवाही होती है सजा एक दो को ही हुई है पटवारी ने कहा कि 2018 से लेकर अभी तक भाजपा ने करीब 5000 ईडी की कार्रवाई कीं है लेकिन सजा एक-दो मामलों में ही हुई है वहीं भाजपा में शामिल हुए करीब ढाई दर्जन नेताओं के मामले तो खत्म ही हो गए हैं जहां करीब तीन दर्जन दलों के नेताओं पर ईडी की कार्यवाही हुई है इस प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए 7200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया था जहां बीजेपी सरकार ने इसमें केवल घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया और 7200 करोड रुपए साफ हो गए बुंदेलखंड का विकास तो नहीं हुआ लेकिन भाजपा ने अपना विकास जरूर कर लिया है इस प्रकार के तमाम आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा की सरकार पर लगाए और प्रेस वार्ता
की। इस मौके पर कांग्रेस के टीकमगढ़ से विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला,कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार, कांग्रेस टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष नवीन साहू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, कांग्रेसी नेता पवन घुवारा, कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी, टीकमगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद, कांग्रेसी युवा नेता संजय नायक, अभय भदौरा रिंकू सहित तमाम जिले के कांग्रेसी नेता पदाधिकारी मौजूद रहे कांग्रेसी नेताओं ने श्री पटवारी सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं का जमकर स्वागत भी किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

