टीकमगढ़। म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीष,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में 23 अप्रैल 2025 बुधवार के दिन वृद्धाश्रम कुण्डेश्वर एवं बालगृह जिला में नशा उन्मूलन के संबध् में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की सचिव श्रीमती सुनीता गोयलद्वारा वृ़द्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजन को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के बारे जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय परम्परा के मूल्य वयोवृद्ध व्यक्तियों के मानव अधिकारों पर जोर देते हैं। इनमें बुजुर्गों की देखभाल प्रमुख रूप से शामिल है। कार्यक्रम में श्री अनुज कुमार चंसौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी टीकमगढ़ ने नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 के बारे में जानकारी देते हुए निःशुुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस शिविर के आयोजन के पश्चात बालगृह में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशीली चीजों से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में अधिक संख्या में संस्था के बच्चों सहित श्रेया मानव कल्याण समिति के संचालित श्री अजय जैन सहित संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।