टीकमगढ़ । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरात हजरत सैय्यद इलहान शाह बाबा र.अ.नजरबाग टीकमगढ़ का 82 वाॅ उर्स मुबारक तारीख 19,20 व 21 मई 2025 को बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया जा रहा हे।जिसमें तारीख 19 मई को सर्वधर्म सामूहिक शादी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हे एवं 20 और 21 मई को शानदार कब्बाली प्रोग्राम देश के मशहूर कव्वाल जनाब अनीस नवाब और कमर बारसी के बीच शानदार अदबी कब्बाली का प्रोग्राम होगा। उर्स कमेटी,आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष कराया जाता है और इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

