टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में 01.05. 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन के सभाकक्ष में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्र्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मजदूर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के निर्माण में श्रमिकों के योगदान को याद करना और उन्हें सम्मानित करना है। साथ ही इस दिन को मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने और इसके प्रति समाज को जागरूक करने के लिए भी मनाया जाता है। मजदूर समाज का वह अंग है जो समाज को मजबूत व परिपक्व बनाता है। मजदूर को मजबूर समझना हमारी सबसे बड़ी भूल है मजदूर ऐसे स्वाभिमानी लोग होते है जो अपनी मेहनत एवं लगन पर विश्वास रखते हैं। कार्यक्र्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल ने नालसा द्वारा चलाई जा रही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी दी। साथ ही 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग के द्वारा श्रमिकों के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारों के उल्लंघन की दशा में श्रमिक जिला श्रम अधिकारी तथा श्रम न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस अवसर पर 10 श्रमिक परिवारों को राशन किट प्रदान की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश एस.सी. एस.टी. अधिनियम श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री प्रणयदीप ठाकुर, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुंदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री प्रियंक दुबे सहित अन्य न्यायाधीशगण, ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सचिव एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में श्रमिकजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया के द्वारा किया गया।

