टीकमगढ़। जातिगत जनगणना का फैसला केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि राहुल गांधी की उस जुझारू और बुलंद आवाज का परिणाम है, जिसने भाजपा सरकार को बार-बार घुटने टेकने पर मजबूर किया है। इसी कड़ी में 02.05.2025 को जिला कांग्रेस ने नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर सभी साथियों के साथ एकत्रित होकर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात् राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुये आमजन एवं साथियों का मुँह मीठा कराया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बुलंद इरादों से सरकार को झुकाकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह असल मायने में ‘न्याय योद्धा’ हैं। यह जीत राहुल गांधी जी के संघर्ष की जीत है और हर एक उस आवाज की जीत है, जो वर्षों से दबाई जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला, कांग्रेसी नेता पवन घुवारा, कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ,कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद सहित तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।