- तवा नगर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कल से

इटारसी के समीप तवानगर में दिनांक 21 जुलाई से 28 जुलाई तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है इंद्रजीत यादव ने बताया की उनके पिता स्व. श्री अशोक यादव की वार्षिक श्राद्ध के निमित में इस कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भागवत कथा का वाचन व्यासपीठ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए हुए पंडित अविनाश तिवारी करेंगे के मुखारबिंद से कथा का रसपान कराएंगे । सभी धर्मप्रेमियों को सूचित किया जाता है कल सोमवार को कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल शिमला हिल्स कॉलोनी यादव निवास पर पहुंचेगी इसके पश्चात विधिवत कथा प्रारंभ होगी ।
