इटारसी: 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानी अवन्ती स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में झंडा वंदन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ दिलीप सी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया फाउंडेशन के साथ विशेष अतिथि डॉ सुभाष पवार एवं कन्हैयालाल रैकवार प्रदेश महामंत्री हिंदू महासभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई जिसमें ऑपरेशन सिन्दूर नाटिका की भव्य प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा की गई। जिससे संदेश दिया कि भारत पर आतंकवादी हमला अब सहन नहीं किया जाएगा ओर ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि भारत देश चिकित्सा, शिक्षा एवं तकनीकी मे नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जल्द ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। छात्राओं द्वारा नारी शक्ति की शानदार नृत्य प्रस्तुति हुई। सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। समारोह में कोऑर्डिनेटर देवेंद्र चौरे, अलका राजपूत, कंचना खंडारे, सरिता सोनोने, अंकिता चौधरी, प्राची बरखने, संध्या चौहान, ममता सोनी, सविता चौरे, अलीशा पटेल, अंजलि चौरे, हर्षिला रत्नाकर, रीना चौहान, धनीराम यादव उपस्थित रहे 










c

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

