इटारसी से प्रवीण गौर की
खास रिपोर्ट
इटारसी
आज01/11/2022 दिन मंगलवार को रबी सीजन की फसलों की सिंचाई हेतु तवा परियोजना रानीपुर के तवा जलाशय पर पहुंच कर जलसंसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री मीना जी,श्री सूर्यवंशी जी,श्री साहु जी एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुर्जर संतोष पटवारे जी, संभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला संगठन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत, श्री संजय लौवंशी,जिला सहमंत्री श्री रजत दुबे जी, इटारसी मीडिया प्रभारी श्री नरेन्द्र गौर जी, राजेश जी एवं जलसंसाधन विभाग प्रभारी हरदा से श्री दीपचंद नवाद जी एवं अन्य किसान साथियों ने बांयी तट नहर के गेट की विधि विधान से पूजन कर नहरों में पानी छोड़ना प्रारंभ किया। अभी नहरों में लगभग 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और आगे कुछ दिनों में किसानों की मांग के अनुसार पानी बढ़ाया जाएगा।

