

इटारसी: अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर डॉ. प्रताप सिंह वर्मा का विभिन्न संगठनों ने स्वागत कर अभिनंदन किया । स्वागत की इस कड़ी में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसी दौरान मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा तहसील अध्यक्ष संजय मंडराई के जन्म दिवस के अवसर पर डॉ. वर्मा का सम्मान फूल माला पहनाकर किया गया। स्वागत की बेला मे रानी अवंती हेल्प लाइन संस्था के सचिव देवेंद्र कुमार चौरे द्वारा स्कूल के समस्त स्टाफ ने डॉ. वर्मा को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। अभिनंदनकर्ताओ में अखिल भारत हिंदू महासभा नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, नगर सहमंत्री कार्तिक प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य मनोज भाट, गुलशन प्रजापति एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जिला सचिव शीलमन भींगारदिवे, तहसील उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव मनोज पटेल तथा रानी अवन्ती स्कूल से अलका राजपूत, कंचना खंडारे, सरिता सोनोने, अंकिता चौधरी, प्राची बरखने, सविता चौरे, अलीशा पटेल, अंजलि चौरे, प्राची चौधरी, प्रियंका राय, रीना चौहान शामिल रहें।




