नारी शक्ति की ज्वलंत प्रणेता एवं गरबा के आयोजनो में इटारसी शहर की सक्रिय सूत्रधार थी ब्रह्मलीन डॉ शशि प्रभा वर्मा: पंकज चौरे
शरदोत्सव पर गरबा रास का आयोजन हुआ।
इटारसी: शरद उत्सव के अवसर पर रानी अवंती हायर सेकंडरी स्कूल में गरबा रास का आयोजन किया गया। इस उत्सव आयोजन में सैकड़ो लोगों ने धूमधाम के साथ गरबे में भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, दैनिक भास्कर यूनिट हेड सी पी भार्गव, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, समाज सेवी नवनीत कोहली, वरिष्ठ पत्रकार बसंत चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर पं मदन मोहन दुबे द्वारा महाआरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने संस्था संरक्षक ब्रह्मलीन डॉ शशि प्रभा वर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि वे नारी शक्ति की ज्वलंत प्रणेता थीं एवं इटारसी शहर के गरबा कार्यक्रम के आयोजनों की सक्रिय सूत्रधार थीं। इस दौरान विभिन्न पुरस्कारों का वितरण आयोजक डॉ प्रताप सिंह वर्मा एवं अनामिका वर्मा द्वारा किया गया। जिसमें विजेता के रूप में मिस गरबा क्वीन उपासना सारवान मैसेज गरबा क्वीन खुशबू जायसवाल, बेस्ट फैमिली उषा वर्मा किरण वर्मा परिवार, बेस्ट कपल काजल तमन्ना, बेस्ट किड अंशिका लौवंशी रहे। ग्रुप प्रदर्शन में बेस्ट गरबा ग्रुप रानी अवंती गरबा ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप कृष्णा विहार कॉलोनी ग्रुप, विशेष ग्रुप माँ बिजासन ग्रुप रहें।
कार्यक्रम में निर्णायक समिति मे वंदना ओझा, उमा शुक्ला, अंकिता चौधरी, पूनम तिवारी, सोना शुक्ला रहें। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ सिद्धार्थ वर्मा, देवेंद्र कुमार चौरे, मदन मोहन वर्मा द्वारा किया गया। मंच संचालन सुनील बाजपेयी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी अलका राजपूत, संजय अग्रवाल, राज चौधरी, संजय मंडराई, सुनील सिंह, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र पटेल, सरिता सोनोने, कंचना खंडारे, तनु रैकवार, डॉली सारवान, प्राची बरखने, अंजलि चौरे, अलीशा पटेल, सविता चौरे, प्राची चौधरी, रीना चौहान रहे। मीडिया सहयोगी के रूप में नर्मदा समय समाचार एवं इवेंट सहयोगी आयुष विद्या मंदिर, लाइफ लाइन इंस्टिट्यूट, शाइनिंग स्टार सिद्धार्थ डेंटल केयर, रानी अवंती स्कूल रहे।
























