इटारसी: रानी अवंती विद्या निकेतन एवं लाइफ-लाइन संस्था के शिक्षकों को प्रोफेसर एन के मित्तल की स्मृति में स्थापित वर्ष 2025 के टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुए। जिसमें संस्था प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा को उनके बेहतर स्कूल संचालन हेतु एवं संस्थाओं के श्रेष्ठ कॉर्डिनेशन के लिए समन्वयक देवेंद्र कुमार चौरे एवं जानकी चौरे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गरिमामय लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अंकिता चौधरी के साथ उत्कृष्ट अध्यापन हेतु कंचना खंडारे, सरिता सोनोने, शृष्टि पवार, प्राची चौधरी, प्राची बरखने को टीचर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 मिला। इन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान पत्र दिए गए। कार्यक्रम मित्तल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट परिसर भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षा जगत के भीष्म पितामह डॉ एन के कौशिक, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एच ओ डी प्रोफेसर हेमंत खंडई, मित्तल चेयरपर्सन में सुरेंद्र, प्रखर, पार्थ मित्तल उपस्थित रहें।


