टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ की सरपंच श्रीमती शशि जैन के द्वारा ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका का निर्माण किया गया है इस वाटिका में हरे भरे वृक्ष लगाए गए हैं और उनका लालन-पालन भी पूरे रखरखाव और ख्याल के साथ किया जा रहा है जिसके चलते यह वाटिका अब अपने जलवे बिखेर रही है और अपनी हरियाली से ग्राम वासियों और पंचायत की शोभा बढा़ रही है यह बगिया बड़े ही रखरखाव और पूरे ख्याल के साथ बनाई गई है जिसमें हरे-भरे वृक्ष प्रकृति की शोभा को बढ़ा रहे हैं वहीं पर्यावरण को लेकर भी ग्रामीणों के लिए शुद्ध हवा और वातावरण का माहौल यह बाटिका बना रही है इस वाटिका का अनेक लोगों ने भ्रमण भी किया है जहां इस वाटिका को लेकर सरपंच की तारीफ भी लोगों ने की है और इस वाटिका में जो पेड़ लगाए गए हैं आजकल वह पेड़ अपनी हरियाली की छटा को खूब बिखेर रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने बताया कि निरंतर इन पेड़ों की कटाई,छटाई रखरखाव,पानी आदि पूरा लालन-पालन पूरी सावधानी और समय अनुसार किया जा रहा है जिसके चलते आज यह बगिया हरियाली से अपने जलवे बिखेर रही है। उल्लेखनीय है कि इस अमृत वाटिका में रखरखाव और इन पेड़ों का लालन-पालन इनकी कटाई-छटाई पानी आदि का कार्य स्वयं सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ देखते हैं और इनका एक लक्षय भी है कि जब वह टीकमगढ़ से केशवगढ़ जाते हैं तो एक पेड़ लेकर जाते हैं और उसे उस वाटिका में लगाते हैं।

