टीकमगढ़। तहसील दिगौडा के अंतर्गत प्राथमिक शाला चतुरकारी की बाउंड्रीवाल के भीतर सरसों की फसल लगाकर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को तार-फेंसिंग खुलवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही मौके पर प्राथमिक शाला चतुरकारी के सहायक शिक्षक दिनेश कुमार लिटोरिया को कब्जा सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम चतुरकारी में अनावेदक देवेन्द्र, धनीराम तनय नन्दू कुशवाहा द्वारा प्राथमिक शाला चतुरकारी की बाउंड्रीवाल के भीतर खसरा 120/6 के रकबा 1.617 हेक्टेयर भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर सरसों की फसल लगाकर तार-फेंसिंग की गई थी। तहसीलदार दिगौड़ा श्रीमती प्राची जैन के नेतृत्व में राजस्व टीम दिगौड़ा द्वारा कार्यवाही करते हुये प्राथमिक शाला चतुरकारी की बाउंड्रीवाल के भीतर अवैध अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा मौक़े पर प्राथमिक शाला चतुरकारी के सहायक शिक्षक दिनेश कुमार लिटोरिया को कब्जा सौंपा गया।

