टीकमगढ़। 69वीं राष्ट्रीय हाॅकी बालक शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन आज 22 दिसंबर 2025 से ढोंगा ग्राउंड पर आयोजित होगा इस राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा एक कांफ्रेंस का आयोजन 21 दिसंबर 2025 रविवार को दोपहर करीब 02 बजे से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोंगा पर किया गया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान ने इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इस प्रतियोगिता के संबंध में तमाम जानकारियां दीं इस मौके पर जिला शिक्षा विभाग से सुनील श्रीवास्तव,शैलेश श्रीवास्तव,सीएल अहिरवार, रामेश्वर रजक सहित तमाम संबंधित मौजूद रहे जहां प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान ने बताया कि इस राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में अंडर 14 के हॉकी खिलाड़ी अपने खेल का जलवा दिखाएंगे जहां इस खेल में भारतवर्ष के तमाम प्रदेशों से टीमें भाग ले रहीं हैं जिसमें करीब 32 प्रदेशों की टीमें भाग लेंगीं श्री चौहान ने बताया कि बाहर से आए हुए खिलाड़ियों के रुकने आवागमन और उनकी सुरक्षा भोजन आदि की तमाम समुचित व्यवस्थाएं कीं गई हैं खेल ग्राउंड तक उन्हें बसों के द्वारा लाया जाएगा और खेल के बाद उन्हें वापस उनके निवास स्थल तक पहुंचाया जाएगा श्री चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए शहर की तमाम सुविधा जनक होटलों में खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई है एवं समुचित व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए शिक्षा विभाग से कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और तमाम व्यवस्थाएं चौकस कीं गईं है इस खेल का आयोजन ढोंग ग्राउंड पर होगा तथा गंजी फील्ड को रिजर्व में रखा गया है श्री चौहान ने बताया कि जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशों अनुसार इस आयोजन को लेकर तमाम व्यवस्थाएं सुद़ण कीं गईं है जहां इस आयोजन का समापन 27 दिसंबर 2025 को होगा।

