टीकमगढ़। मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को नगर पालिका कार्यालय में परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जहां यह बैठक गहमा गहमी के माहौल से शुरू हुई जहां कई निर्माण कार्यों को लेकर आरोप, प्रत्यारोपों का दौर चलता रहा लेकिन अंत में सभी की सहमति से कार्यों के लिए सहमति बन गई और बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला सहित नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया व पार्षद गणों सहित संबंधित नपा के अधिकारी,कर्मचारी गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका कार्यालय में परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें करीब 98 बिंदुओं पर चर्चा की गई।

