टीकमगढ़। सुशासन सप्ताह के तहत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के पूर्व आज जिले में सुशासन दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडो के महत्व को प्रतिपादित करने के उदे्श्य से उनके जन्मदिवस के एक दिन पूर्व आज कलेक्ट्रेट परिसर टीकमगढ़ में ‘’सुशासन दिवस’’ के अवसर पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों कोे सुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर सहित परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ ली। इसके साथ ही जिले में विभिन्न विभागों में सुशासन के उच्चतम मापदंण्डो को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित और जबावदेह बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।—–सुशासन की शपथ—-मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं,लेती हूं, कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहूंगा,रहूंगी और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभोगी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हरसंभव प्रयास करता रहूंगा,रहूंगी। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा,रहूंगी।
ज्ञातव्य है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

