टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोंगा में 69वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता कंट्रोल रूम का आकस्मिक अवलोकन कर खिलाड़ियों को मिल रही भोजन एवं नाश्ता व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंनेे कहा कि टीकमगढ़ शहर छोटा है, परंतु यहां लोगों का दिल बहुत बड़ा है। यहां लोगों के दिलों में हॉकी बसती हैं। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने खिलाड़ियों के साथ ब्रेकफास्ट किया तथा खिलाड़ियों को मिल रहे भोजन की तारीफ की। उन्होंने ने खिलाड़ियों और उनके कोच मैनेजर से आवास भोजन आदि के संबंध में चर्चा की। साथ ही समिति अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाहर से आए खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर डीईओ हनुमत सिंह चैहान, डीपीसी आरपी त्रिपाठी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थ जैन, जिला योजना अधिकारी सीएल अहिरवार, शैलेश श्रीवास्तव सहित सभी समितियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

