टीकमगढ़ । भाजपा नेता विकास यादव ने शनिवार 27 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 01 बजे एक प्रेस वार्ता की जिसमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 09 मेडीकल कॉलेज खोलने के लिये पीपीपी मोड पर निविदायें आमंत्रित की गई हैं, जिसमें टीकमगढ़ के अलावा अशोकनगर एवं गुना सहित कई अन्य जिले के मेडीकल कॉलेज भी पीपीपी मोड पर खोले जाने हेतु प्रावधान किया गया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विकास यादव ने बताया कि कई बार टेण्डर प्रक्रिया जारी करने के बाद भी कई स्थानों पर पीपीपी मोड पर मेडीकल कॉलेज नहीं खुल पा रहे हैं क्योंकि जो प्राईवेट संस्थायें इन जिलों में अस्पतालों का अधिग्रहण कर मेडीकल कॉलेज खोलना चाहती हैं वह अपनी शर्तों को लागू करती हैं और यह व्यवस्था पूरी तरह निजीतौर पर काम करती है जो जनसामान्य को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने में नाकाम है और इसके कई उदाहरण हैं।विभिन्न डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य संगठनों ने भी पीपीपी मोड पर मेडीकल कॉलेज खोलने का विरोध किया है। इसके अलावा टीकमगढ़ के समीपवर्ती जिलों झांसी दतिया सागर में मेडीकल कॉलेज है और ललितपुर एवं छतरपुर में नए कॉलेज तैयार हो रहे हैं इसलिए टीकमगढ़ का मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड की जगह शासकीय स्तर पर खोले जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता विकास यादव ने यह प्रेस वार्ता की और शासन से इसकी मांग करते हुए कहा कि टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज केवल शासकीय स्तर पर खुलने वाले मेडीकल कॉलेज ही सही रूप. में जनसामान्य को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा पायेंगे क्योंकि निजी संस्थायें अपने हित को सर्वोपरि रखेंगी और अपने हित को साधने में जनसामान्य की उपेक्षा करेंगी। टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज शासकीय स्तर पर खोली जाने को लेकर भाजपा नेता विकास यादव ने बताया कि मैं इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जीवित सिंधिया से चर्चा की और उन्हें कराया जब उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी पत्र लिखा गया है।