टीकमगढ़। रविवार 28 दिसंबर 2025 को ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141 वा स्थापना दिवस यादवेन्द़ सिंह विधायक के निवासरत कार्यालय पर यादवेन्द़ सिंह विधायक के मुख्य अतिथ्य में मनाया तथा अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन साहू ने की। सभी कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी, अम्वेडकर एव राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की यादवेन्द़ सिंह ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना एओ ह्यूम ने की थी। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि इसने भारत की स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत को चिह्नित किया था। नवीन साहू ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना के पीछे का उद्देश्य भारतीयों को एक मंच पर लाना और ब्रिटिश सरकार के साथ उनके मुद्दों को उठाना था। आज, कांग्रेस पार्टी भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टियों में से एक है
पवन घुवारा,अंकित जैन पिन्टु, दुष्यंत लोधी ,सुधीर बजाजा, प्रमोद यादव, श्रीमति पूनम जायसवाल, प्रत्यूष पाठक, राजीव जैन पठा आदि प्रवक्ताओ ने कांग्रेस की स्थापना पर विचार रखे डा. इसरार मुहम्मद ने मंच संचालन किया उपस्थित कांग्रेस जनो का आभार अनीस अहमद ब्लाक अध्यक्ष ने किया उपस्थित कांग्रेस जनो में गौरव शर्मा , सुनील अहिरवार ,अमित सोनी ,रज्जाक अली शाह, श्रीमति मनीषा जैन, श्रीमति किरन रैकवार,नीलेश विलगैया, आसिफ खान ,गिरधारी लाल कबीर पंथी , कमरुद्दीन खान, हसन अली सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

