टीकमगढ़। बीते 28 दिसंबर 2025 रविवार को विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी का नगर के एक स्थानीय गार्डन में 50 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया जहां इस अवसर भाजपा युवा नेता एवं नगर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 06 के पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया और उनकी मित्र मंडली ने पहुंचकर राकेश गिरी गोस्वामी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर घनश्याम मिश्रा, मदार बेग, मनोज उपाध्याय सहित भाजपा युवा नेता संतोष चौरसिया मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

