टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष टीकमगढ़ में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला, जिला वनमण्डलाधिकारी टीकमगढ़, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग टीकमगढ़ एवं महाप्रबंधक, जल निगम मर्यादित इकाई छतरपुर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड टीकमगढ़ तथा डीडब्ल्यूएसएम के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा महाप्रंबधक जल निगम,कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड टीकमगढ को निर्देशित किया गया कि नलजल योजना हेतु पाइप लाइन विस्तार के लिए ग्राम पंचायत की सी.सी. रोड काटी,तोड़ी जा रही है तोडी गई सी.सी. रोड का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाये एवं अन्य योजना के अवयवों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नलजल योजनाओं के निर्माण कार्याे पर सतत् निगरानी रखने हेतु आदेश जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से 55 प्रगतिरत एकल ग्राम योजनाओं के कार्य पूर्ण करने की संभावित समयावधि निर्धारित कराई गई एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। उन्होंने निर्देशित किया कि 112 एकल ग्राम नलजल योजना जनवरी 2026 तक तथा 42 एकल ग्राम नलजल योजनायें मार्च 2026 तक पूर्ण करायें। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि जिले में स्वीकृत नलकूप आधारित योजनाओं को समूह योजना से जोडनें की कार्यवाही की जा रही है, जिससे जिले के समस्त ग्रामों के ग्रामीणों को नलजल योजना का लाभ मिल सकें। उन्होंने बताया कि समूह योजना में प्रस्तावित इंटेकवैल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु नियमित समीक्षा की जा रही है जिससे विकासखण्ड टीकमगढ के 165 शत-प्रतिशत ग्रामों तथा विकासखण्ड बल्देवगढ 36 ग्रामों में पेयजल सप्लाई प्रांरभ की जा सकें।
विधायक टीकमगढ़ श्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने बताया धसान नदी के पास ग्राम ककरवाहा जो जिले की ऊपरी भाग में स्थित है, जहां समूह योजना हेतु सतही स्त्रोत हेतु सर्वेक्षण कराए जाने का सुझाव रखा गया। महाप्रबंधक जल निगम द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में कुल 625 ग्राम है जिसमें 200 ग्रामों में समूह योजना से आच्छादित है 413 ग्रामों समूह योजना से आच्छादित करने हेतु बेतवा नदी एवं जामनी नदी पर एनीकट निर्माण करने हेतु सतही स्त्रोत चिन्ह्ति करने हेतु सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के प्रत्येक ग्राम में सतही स़्त्रोत के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कार्ययोजना बनाई जायेगी। बैठक में सर्वप्रथम महाप्रबंधक जल निगम छतरपुर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की जानकारी विस्तार से प्रस्तुत की। उप महाप्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि टीकमगढ़ जिले के कुल 4 विकासखण्ड के 625 ग्रामों में से जिसमें से 487 एकल ग्राम योजना एवं 122 ग्रामों समूह जल प्रदाय योजना से आच्छादित किया जाना प्रस्तावित है। 4 एकल ग्राम योजनओं की प्रशासकीय स्वीकृति शासन से प्राप्त की जाना है। जिले के 12 ग्राम जल जीवन मिशन की गाईड लाईन अनुसार अपात्र पाये जाने से इनकी डी.पी.आर तैयार नहीं की गयी। उन्होंने बताया कि बानसुजारा समूह योजना अंतर्गत एक नग डब्ल्यूटीपी एवं 2 नग एमबीआर तथा एक नग इंटेकवैल एवं 61 उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, योजना का कार्य दिसम्बर 2024 तक पूर्ण किया जाना लक्षित था। उन्होंने बताया कि इंटेकवैल निर्माण हेतु जल निगम द्वारा फर्म के रिस्क एण्ड कॉस्ट पर नवीन निविदा आमंत्रित कर दी गई है महाप्रंबधक जल निगम से समूह योजना में स्वीकृत अवयवों के कार्य पूर्ण करने की संभावित समयावधि निर्धारित कराई गई एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। इस संबध में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने समीक्षा के दौरान महाप्रंबधक जल निगम एवं कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड टीकमगढ को निर्देशित किया गया। टंकी निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शत प्रंतिशत भरकर योजना का ट्रायल रन कर योजना संबधित ग्राम पंचायत को सौपी जाये। इसके तहत इंटेक वैल निर्माण कार्य हेतु 10 जनवरी 2026 तक निविदा की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। एमबीआर निर्माण कार्य लमेरा में मार्च 2026 तक, एमबीआर निर्माण कार्य अमरपुर जून 2026 तक, डब्ल्यूटीपी निर्माण कार्य मार्च 2026 तक, ओएचटी उच्च स्तरीय टंकी निर्माण कार्य 61 नग मार्च 2026 तक कार्य करने की समयावधि निर्धारित की गई। बैठक में अवगत कराया गया की नलजल योजना अंतर्गत जिस ग्राम में टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। योजना की टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उनमें शत प्रतिशत भराव होना चाहिए। बैठक में अवगत कराया गया की विगत माह जिले में प्रमुख सचिव महोदय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी म.प्र. शासन द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत कार्याेेे की समीक्षा की गई जिसमें जिले की 108 एकल ग्राम योजनाओं में बार-बार प्रयास के पश्चात् भी सफल स्त्रोत प्राप्त न होने के कारण योजनाओं के कार्य अप्रांरभ होने के संबंध में प्रमुख सचिव महोदय को अवगत कराया गया था। तदुपरांत प्रमुख सचिव महोदय द्वारा 5 सदस्यीय दल का गठन कर सतही स्त्रोत आधारित योजना की प्रारंभिक रिर्पाेट तैयार निर्देश जारी किये गये है जिसकी कार्यवाही प्रचलन में जिससे जिले कि नलकूप आधारित योजनाओं में पेयजल स्त्रोत के स्थाई समाधान हेतु सतही स्त्रोत चिन्ह्ति करने हेतु सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है। बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड टीकमगढ द्वारा बताया गया कि जिले में 487 ग्रामों में एकल ग्राम योजना स्वीकृत है। जिसमें 379 ग्रामों में ही नलकूप स्त्रोत प्राप्त होने के कारण कार्य कराया गया है। 379 योजनाओं में से 277 योजना का पूर्ण कर लिया गया है तथा 55 योजना का कार्य प्रगतिरत है एवं 47 योजनाओं मुख्य ग्राम की बसाहटों में नलकूप स्त्रोत न होने के कारण कार्य अवरोध तथा स्वीकृत योजनाओं में से 108 योजनाओं में नलकूप स्त्रोत प्राप्त न होने कार्य प्रांरभ नही कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की समूह योजना एवं एकल नलजल योजना के समस्त अवयवो, यथा, पाईप लाइन, टंकी, सम्पबैल, पेयजल स्त्रोत की मैपिंग करते हुये योजना के पेयजल नेटवर्क को की पी.एम. गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड किये जा रहा है, जिससे योजना में किए गये कार्य की पारदर्शिता बनी रहें तथा किए गये कार्य कि निगरानी रखी जा सकें।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

