टीकमगढ़। आजकल किसान फसलों की सिंचाई कर रहे हैं जिसको लेकर वह दिन-रात इस कार्य में जुटे हुए हैं जहां किसान बिजली के समय अनुसार न मिलने से परेशान रहते हैं किसानों का कहना है कि अधिकतर बिजली रात के समय में दी जाती है जबकि ठंड का मौसम चल रहा है और रात के अंधेरे में फसल की सिंचाई करने में बहुत परेशानियां होती है जिसके चलते बिजली रात की अपेक्षा दिन में दी जाए और पूरे समय दी जाए जिससे की फसलों को पर्याप्त पानी दे सकें वहीं किसानों ने यह भी अंदेशा जताया कि रात के समय में कहीं दूर-दूर किसान अकेले खेतों पर रहते हैं जहां उनके साथ कई बार घटनाएं घट जाती हैं जिसको लेकर किसानों ने शासन जिला प्रशासन से यह कहा है कि बिजली की पूर्ति दिन में की जाए नया खेरा निवासी किसान एवं कांग्रेसी युवा नेता नरेंद्र यादव और उनके सहयोगी किसानों ने शासन जिला प्रशासन से यह मांग की है कि बिजली की सप्लाई रात की अपेक्षा दिन में की जाए और पूरे समय बिजली दी जाए।