टीकमगढ़ । 01 जनवरी 2026 गुरुवार को नववर्ष का प्रथम दिन था जहां इस दिन को लोगों ने अपने-अपने तरीके से मनाया और खुशियां बांटी इस मौके पर क्षेत्र भर के धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ नजर आई जहां मंदिरों में भी भक्तगण पहुंचे और तमाम धार्मिक कार्यक्रम किए गए जहां भजन, कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ,हरेराम संकीर्तन सहित तमाम धार्मिक अनुष्ठान हुए भक्तों ने नव वर्ष का प्रथम दिन अपने-अपने तरीके से इंजॉय किया और इसका आनंद लिया वहीं एक दूसरे को लोगों ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएऐं भी दीं। नगर के छोटी देवी मंदिर में बडे़ ही धूमधाम और उत्साह के साथ संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जहां भक्त झूमते- नाचते नजर आए।

