टीकमगढ़। गणेशगंज में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी रहे जहां उन्होंने टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया इस दौरान कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी व खिलाड़ी शामिल रहे वही इस अवसर पर आयोजन कमेटी ने पूर्व विधायक राकेश गिरी का फूल मालाओं से सम्मान भी किया और केक काटकर उनका जन्मदिन भी वही मनाया गया। उल्लेखनीय है कि गणेशगंज में जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कराया जहां इस मौके पर खेल प्रेमियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि आयोजन कमेटी एवं ग्रामीण जन मौजूद रही ।

