टीकमगढ़। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र कुमार ने 02 जनवरी 2026 शुक्रवार के दिन जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री डाॅ. कुमार ने सर्वप्रथम फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं को कंबल वितरित किये। तत्पश्चात उन्होंने डिलीवरी वार्ड में भर्ती महिलाओं को कंबल वितरित किये तथा व्यवस्थाओं के संबंध मे जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. कुमार ने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई, रसोई तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, आनंद कुशवाहा, जीतू सेन सहित डाॅक्टर तथा चिकित्सालय स्टाॅफ उपस्थित रहा।

