टीकमगढ़। जिले में लगातार बनी हुई शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को देखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय अशासकीय सीबीएसई आईसीएसई माध्यमिक शिक्षा मंडल सहित समस्त बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए दिनांक 08 जनवरी 2026 एवं 09 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें।

