टीकमगढ़। नगर के पुरानी टेहरी वार्ड क्रमांक एक के वासियों सहित सागर बाईपास तिराहा के आसपास निवासरत लोगों ने सागर बाईपास पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर कलेक्टर के नाम एक आवेदन दिया है जिसमें लोगों ने कहा है कि सागर बाईपास तिराहा आउट एरिया में पड़ता है जहां जंगली क्षेत्र भी है इस बाईपास पर बारदातें भी होतीं रहतीं हैं जहां बाईपास पर रात्रि के समय आने-जाने में भय एवं अंदेशा भी राहगीरों को बना रहता है और बायपास तिराहा भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जहां बिजली की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था एवं अस्थाई रूप से पुलिस सहायता केंद्र की व्यवस्था की मांग वार्ड वासियों ने की है और इस संबंध में एक पत्र जिला कलेक्टर सहित नगर प्रशासन को दिया है वार्ड वासियों में महेंद्र विश्वकर्मा, रूप सिंह, बंदू कुशवाहा, घनश्याम, भवानी सिंह, हर प्रसाद, रामकुमार ,अशोक विश्वकर्मा सहित वार्ड पार्षद सीता बाई कुशवाहा एवं अनेक वार्ड वासियों सहित सागर बाईपास के आसपास निवासरत लोगों ने जिला प्रशासन सहित नगर प्रशासन से यह मांग की है कि इस बायपास तिराहा पर संपूर्ण मूलभूत सुविधाएं सहित पुलिस के अस्थाई रूप से सहायता केंद्र आदि मूलभूत सुविधाओं की मांग की है।

