टीकमगढ़। जनपद बल्देवगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डूडा़खेरा निवासी विक्रम सिंह राजपूत की समग्र आईडी और सदस्य आईडी पोर्टल से इसलिए हटा दी गई क्योंकि उसे अपनी पत्नी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फॉर्म भरना था आईडी हटने से अब विक्रम सिंह राजपूत अपनी पत्नी का आवेदन भी नहीं कर पाया और जगह-जगह आईडी पोर्टल पर सक्रिय कराने के लिए वह दफ्तरों के चक्कर भी काट रहा है जिला कलेक्टर को भी विक्रम सिंह राजपूत ने आवेदन दिया है वहीं पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया है कि ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्यवाही की जाए जिसने पोर्टल से मेरी समग्र और सदस्य आईडी हटा दी है। ग्राम डूडा़खेरा निवासी विक्रम सिंह राजपूत ने प्रेस को लिखित जानकारी देते हुए बताया कि मेरे ही ग्राम डूडा़खेरा मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति होना है और जिसकी फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2026 थी जिसके चलते मेरी पत्नी इस पद की योग्य है जब मैंने इसके फॉर्म भरने की तैयारी की तो मेरी समग्र आईडी और परिवार सदस्य आईडी को पोर्टल से गलत तरीके से हटवा दिया गया है विक्रम सिंह राजपूत अब परेशान हो रहा है और उसकी पत्नी के आवेदन फॉर्म भरने की भी तारीख निकल चुकी है विक्रम सिंह राजपूत ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मांग की है कि मेरी आईडी पोर्टल पर सक्रिय कराई जाए एवं जब तक मेरी आईडी सक्रिय नहीं होती है तब तक इस पद की नियुक्ति को भी रोका जाए, माजरा यह है कि डूडा़खेरा में ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती होना है और विक्रम सिंह राजपूत डूडा़खेरा निवासी है जिसकी पत्नी इस पद की संपूर्ण योग्य है इसी के चलते अनाधिकृत रूप से उसकी समग्र आईडी और सदस्य आईडी को पोर्टल से हटा दिया गया है जिससे कि वह आवेदन न कर सके विक्रम सिंह राजपूत ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि ग्राम डूडा़खेरा मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया पर जब तक मेरी आईडी सक्रिय नहीं होती है तब तक के लिए रोक लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि आवेदक का कहना है कि इस तरह का कार्य बल्देवगढ़ जनपद में अन्य जगह भी किया गया है जहां उनकी आईडी पोर्टल से ही हटा दीं गईं है और यह कार्य सोची समझी साजिश के तहत किया गया है जहां आवेदक ने जिला प्रशासन सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से इस और सक्रिय कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

