टीकमगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के युवा सशक्तिकरण एवं नशा मुक्त समाज के संकल्प के अनुरूप पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले में युवा जोड़ो अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं शारीरिक दक्षता परीक्षाओं और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता एवं संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
09 जनवरी 2026 को हुआ विशेष आयोजन
दिनांक 09 जनवरी 2026 को अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ जतारा के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव अपराधों से बचाव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा खेलों में बेहतर प्रदर्शन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
महिला थाना पुलिस ने खेल मैदान में किया संवाद
युवा जोड़ो अभियान के तहत महिला थाना पुलिस टीम द्वारा क्रिकेट मैच खेल रहे युवाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्रों में भी खेल मैदानों में मौजूद युवाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने अपराधों से दूर रहने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के विज़न एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में युवा जोड़ो अभियान के अंतर्गत आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

