टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ,एस.डी.ओ.पी टीकमगढ़,जतारा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना,चौकी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु वर्ष 2025 में जिला स्तरीय अभियान चलाए गए थे अभियान अंतर्गत समस्त थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा पिछले वर्ष 2025 में संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 107/116 जाफौ में 10135, 151 जाफ़ौ में 707 ,145 जाफ़ौ में 136,110 जाफ़ौ में 641 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर किया बाउंड ओवर कराया गया। इस प्रभावी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सका एवं अपराध,कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखा गया ।
पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

