टीकमगढ़। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया के आदेशानुसार जलप्रदाय प्रभारी उपयंत्री कि निर्देशन में नगर में स्थापित सभी 08 पानी की टंकियों के उपर लोहे की जाली लगाई गई एवं ब्लाचिंग पाउडर डाल कर दूषित जल की सप्लाई से बचाव के क्लोरीन ट्रीटमेंट किया गया एवं स्वच्छ पेयजल लोगो तक सप्लाई कराया जा सके। इस अभियान में नगर पालिका के जलप्रदाय शाखा के सभापति पार्षद अनीस अहमद भी उपस्थित रहे।

