टीकमगढ़ । 12 जनवरी 2026 सोमवार के दिन स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर ग्राम लार बंजरया मे माध्यमिक शाला एक परिसर एक शाला में आयुष विभाग से शासकीय होम्योपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के द्वारा सूर्य नमस्कार करवाया गया एवं शाला के सभी स्टाफ बालक,बालिकाओं को ब्राह्मी आसान और भी अनेकों योगासन करवाए गए योगासनों से क्या -क्या लाभ होते है उसके बारे में श्री चतुर्वेदी ने विस्तार से जानकारी दी एवं विभिन्न रोगों में कौन-कौन से औषधिय पेड़ों से रोगों का कैसे -कैसे निदान करें आयुष विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी प्रमुख रूप से उपस्थित पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्याम सुन्दर गौतम रहे एवं शाला की प्रधानाध्यापिका रजनी अग्रवाल के द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया इसके पश्चात सभी लोगों सहित छात्र,छात्राओं को सुल्पाहार करवाया गया कार्यक्रम के दौरान गायत्री मिश्रा ,प्रियंका भारद्वाज ,अंजलि खरे, रूपा तिवारी, राजकुमार शुक्ला, जावेद खान ,सविता शर्मा, राजकुमारी यादव ,आशा राय, देवेन्द्र कुमार जैन, सोनिया नायक ,सम्प्यूष शर्मा इस अवसर पर ग्रामीणों एवं समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा। प्रेस को यह तमाम जानकारी शासकीय होम्योपैथिक औषधालय प्रभारी लार बुजुर्ग प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।