टीकमगढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर जिला जेल में निरूद्ध बंदियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास किया। कार्यक्रम प्रातः 08.30 बजे से प्रारंभ होकर प्रातः 09.30 बजे समाप्त हुआ। योगाचार्य हरिशरण समारी ने सूर्य नमस्कार से योग की शुरुआत कर बंदियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, ताड़ासन आदि योग क्रियाएं कराईं। सभी को हर योगासन का लाभ भी बताया गया। योग अभ्यास के बाद जेल अधीक्षक यजुवेन्द्र वाघमारे ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। हर व्यक्ति को दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिये।

