टीकमगढ़। नगर पालिका टीकमगढ़ का शायद यह पहला अध्यक्षीय कार्यालय है जहां अध्यक्ष स्वयं त्योहारों के समय धार्मिक स्थलों मंदिरों में पहुंचकर साफ सफाई में जुट जाते हैं और अपने हाथों से मंदिरों की सड़कों की साफ सफाई स्वयं करने लगते है,जी हां हम बात कर रहे हैं टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक की उनके अंदर यह भावना देखी गई है कि त्योहार कोई भी हो, किसी भी धर्म का हो, वह स्वयं मैदान में उतरकर मंदिरों और सड़कों एवं पूजा स्थलों की साफ सफाई एवं धुलाई आदि में जुट जाते हैं लोगों का इस बारे में यह कहना है कि नगर पालिका टीकमगढ़ में ऐसा पहला अध्यक्षीय कार्यकाल है कि जहां स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक त्योहारों के समय इस प्रकार मंदिरों और सड़कों पर पहुंच कर स्वयं साफ सफाई के काम में लग जाते हैं लोगों का यह भी मानना है कि अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक को इस प्रकार त्योहारों के समय कार्य करते हुए देखा है चाहे किसी भी धर्म का त्यौहार हो वह सभी त्योहारों के समय इस प्रकार का कार्य करते हैं और नगर पालिका के भरोसे ना छोड़कर स्वयं मैदान में उतर जाते हैं जहां मकर संक्रांति के पावन पर्व को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे केवल कार्यालय तक सीमित रहने वाले जनप्रतिनिधि नहीं हैं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करने में विश्वास रखते हैं। मंगलवार की सुबह उन्होंने स्वयं शहर की सफाई व्यवस्था की कमान संभाली और कुंडेश्वर मार्ग सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई कराई। मकर संक्रांति के अवसर पर कुंडेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर नगर पालिका द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुंडेश्वर मार्ग पर जमी गंदगी, कचरा और धूल को हटाया गया, नालियों की सफाई कराई गई तथा पूरे मार्ग को स्वच्छ और सुचारू बनाया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक स्वयं कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और मंदिर प्रांगण में धुलाई कराकर स्वच्छता कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े होकर न केवल कार्यों का निरीक्षण किया, बल्कि उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मंदिर परिसर, प्रवेश द्वार, परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्र में विशेष रूप से सफाई कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक ने कहा कि मकर संक्रांति हमारी आस्था और परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में नगर पालिका का दायित्व बनता है कि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, और नगर पालिका इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर को साफ और सुंदर बनाए रखने में नागरिकों की भी अहम भूमिका है। यदि सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और कचरा निर्धारित स्थान पर डालें, तो शहर को और बेहतर बनाया जा सकता है। पप्पू मलिक ने सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं कर्मचारियों के प्रयासों से शहर में स्वच्छता का स्तर लगातार सुधर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष की इस सक्रियता और संवेदनशीलता को देखकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उनकी खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि पप्पू मलिक हर त्योहार और जनहित से जुड़े कार्यों में स्वयं मौजूद रहकर व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास करते हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ता है। मकर संक्रांति से पहले कुंडेश्वर मार्ग और मंदिर परिसर में की गई इस व्यापक सफाई से न सिर्फ शहर की छवि निखरी है, बल्कि यह भी संदेश गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक शहर को स्वच्छ, सुंदर और धार्मिक दृष्टि से व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह पहल निश्चित रूप से अन्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन रही है। उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के त्यौहार को देखते हुए कुंडेश्वर में वृहद स्तर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जहां उन्होंने स्वयं पहुंचकर मंदिर और मंदिर परिसर की साफ सफाई की एवं धुलाई की वही नगर पालिका अमले को भी इस दिशा में सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।