टीकमगढ़। 13 जनवरी2026 को जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन मुख्य अतिथि राकेश गिरी गोस्वामी जी द्वारा किया गया। फाईनल मुकाबले में गणेश क्लब और अस्तौन के बीच खेला गया। जिसमें गणेश क्लब की टीम ने 126 रन बनाए। जिसके जबाब में अस्तौन की टीम ने 127 रन बनाकर जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश गिरी का कमेटी के अध्यक्ष हरदयाल सिंह पाल और सचिव नितेन्द्र दुबे, राघवेन्द्र सिंह दाऊ ने फूल माला पहिनाकर स्वागत किया। राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए और गांव में ऐसे आयोजन होने से खेल के प्रति लोकप्रियता बढ़ती है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और नगद राशि भैंट की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को मेडल पहिनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नितेन्द्र दुबे, कमलेश पाल, मूलचन्द्र, अंकेश, जितेन्द्र, नीरज, सुनील, अशोक, देवेन्द्र, लक्ष्मन, राजेश, आकाश, गोलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणवासी व दर्शक उपस्थित रहे।

