टीकमगढ़। दिनांक 10 व 11 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित 22वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में प्रशिक्षक अंजली भटनागर के नेतृत्व में टीकमगढ़ जिले के जुडो एवं कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड सिल्वर एवं ब्रॉन्ज पदक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें आगे चलकर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं ओलंपिक एवं अन्य प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनुशासन समर्पण और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित खिलाड़ियों में भौमिक यादव वैष्णवी यादव काजल रैकवार वेदनशी श्रीवास्तव विराट श्रीवास्तव प्रतिज्ञा जैन आकांक्षा प्रजापति वेदांश रोजी बानो काजल अहिरवार खुशनबी ख़ान प्रिंसी अहिरवार मनीषा अहिरवार मोहिनी अहिरवार एवं रक्षा खरे शामिल रहीं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक प्रशिक्षक अंजली भटनागर रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान महिला सेल प्रभारी रानू विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा खेल और प्रतिभा के हर क्षेत्र में निरंतर समर्थन एवं प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

