टीकमगढ़। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आनंद सभा की स्थापना एवं प्रथम बैठक प्राणी शास्त्र विभाग में आयोजित की गई। ज्ञातव्य है कि जुलाई 2016 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा आनंद विभाग का गठन किया गया। इस विभाग के अंतर्गत शासकीय कर्मचारियों को मानसिक तनाव से बचने के लिए आनंद सभा के बैठक कराई जाती है। इसीक्रम में सभा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केसी जैन की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई एवं मानवीय मूल्यों के महत्व पर भी चर्चा की गई जो बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा। कहा गया कि सभी आनंदित रहना चाहते हैं कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो आनंदित नहीं रहना चाहता लेकिन इसके लिए हैं सिर्फ चाहने से आनंद की प्राप्त नहीं होती जो बहुत ही सराहनीय रहा। आनंद सभा में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

