टीकमगढ़। नगर के राजराजेश्वरी हवेली मंदिर के आगे स्थित स्थानीय एक गार्डन में 18 जनवरी 2026 रविवार को गहोई समाज ने गहोई दिवस मनाया इस मौके पर गहोई सामाजिक संगठन और समाज के लोगों ने एकत्रित रूप से नगर के सभी मुख्य मार्गों और चौराहों से एक भव्य शोभा यात्रा बडे़ ही गाजे -बाजे के साथ निकाली और गहोई दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया इस मौके पर स्थानीय गार्डन में गहोई समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं समाज के बरिषठ जनों को सम्मानित भी किया गया इस मौके पर गहोई समाज का विशाल सहभोज भी आयोजित हुआ जहां नगर टीकमगढ़ सहित जिलेभर की गहोई समाज इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और अन्य जिले से भी गहोई समाज के लोग इस कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ केके कठैल ने की जहां मंचासीन अनेक वरिष्ठ जनों में बल्देवगढ़ तहसीलदार अनिल गुप्ता, कनेरा चौकी प्रभारी आकाश रसिया, पलेरा बीएमओ सहित राम जी गुप्ता एवं समाज के कई वरिष्ठ जन इस कार्यक्रम में सम्मिलित थे वहीं मातृ शक्ति भी नगर टीकमगढ़ सहित पूरे जिले और अन्य जिलों से इस सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुई। उल्लेखनीय है कि गहोई समाज ने गहोई दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया एवं गाजे- बाजे के साथ नगर में एक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जहां नगर में कई जगह इस शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया इस शोभा यात्रा सहित गहोई दिवस के अवसर पर गहोई समाज के हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों को भी गहोई समाज ने सम्मानित किया।

