टीकमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मातोली में क्रिकेट मैच का खेल विवाद का कारण बना और इस विवाद में एक युवक की मौत भी हो गई है थाना कोतवाली पुलिस ने पूरा मामला कार्यवाही में लिया है और पुलिस ने इस मामले में दो युवको को हत्या का आरोपी भी बनाया है घटना रविवार 18 जनवरी 2026 की है इस विवाद और घटना में ग्राम मातोली निवासी एक युवक की मौत हो गई मृतक का नाम बलराम उर्फ बालादीन अहिरवार उम्र 23 वर्ष है जिसे दो युवकों ने क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में मारा था। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन पहले जिला अस्पताल उपचार के लिए लाए जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसे झांसी रेफर कर दिया गया लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में इस घायल युवक ने दम तोड़ दिया। थाना कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि बलराम उर्फ वालादीन अहिरवार गांव में ही पास के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था वहां उसका गांव के ही दो युवकों से क्रिकेट के दौरान विवाद हो गया। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।

