टीकमगढ़। आसुरक्षा एवं हादसों का प्रबल अंदेशा! जी हां हम बात कर रहे हैं नगर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 02 पुरानी टिहरी मोहल्ले की! जहां बड़ी देवी मंदिर के समीप बंडा नाले पर बने भवानी सेतु पुल की, जहां इस भवानी सेतु पुल पर करीब 24 घंटे वाहनों की आवा-जाही एवं लोगों का आना-जाना लगातार बना रहता है जबकि इस पुल के दोनों ओर ना तो कोई सुरक्षा कवच है, ना ही जाली लगी हुई है, ना ही कोई सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, लोगों को यह अंदेशा बना रहता है कि कभी कोई वाहन चालक या कोई फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर इस बंडा नाले में ना गिर जाए नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना किसी दिन घट सकती है इस मार्ग पर पावर हाउस के पास ऊपर घटिया भी है जहां से आते समय वाहन यहां पूरी स्पीड से नीचे उतरते हैं कभी किसी दिन अगर कोई वाहन अनियंत्रित हो गया या कोई वाहन चालक नहीं संभाल पाया तो सीधा जाकर बंडा नाले में करीब 8-10 फीट नीचे गिरेगा और कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है मोहल्ला वासियों का कहना है कि यहां इस भवानी सेतु पुल पर दोनों साइड रेलिंग लगाई जाए और इसे चौड़ा भी कराया जाए जिससे कि इस पर जो आवा-जाही है वह संपूर्ण तरीके से सुरक्षित हो सके और कोई दुर्घटना ना हो शासन जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों से मुहल्ला वासियों का कहना है कि इसको तुरंत संज्ञान में लिया जाए और इस और कार्यवाही की जाए। इस भवानी सेतु पुल के समीप ही निवासरत रमेश कुमार सोनकिया ने बताया कि मैं यहां रोजाना देखता हूं कई बार आते-जाते लोग गिरते गिरते संभलते हैं और भी मोहल्ला वासियों ने कहा कि इस पुल पर रेलिंग की सुरक्षा और इसकी चौड़ाईकरण अति आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि अभी बारिश के समय इस बंडा नाले का निरीक्षण स्वयं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सहित जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया था लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं गया ना ही इस पर कोई पहल की बात हुई मोहल्ला वासियों ने इस पुल पर सुरक्षा की अति शीघ्र मांग शासन-प्रशासन से की है।