टीकमगढ़। सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा नेता व समाजसेवी पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ को रक्तदान प्रेरक से सम्मानित किया गया। पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा कृषि उपज मंडी टीकमगढ़ में तीन बार रक्त दान व्यक्तियों को समझा कर ब्लड बैंक के लिए डेढ़ सौ यूनिट से अधिक रक्तदान करवाया गया। पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ का कहना है कि हमारा यह प्रयास है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ में भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा जहां हर व्यक्ति अपनी स्वयं की इच्छा से रक्तदान करेगा ऐसी समझाइसें 26 जनवरी 2026 के राष्ट्रीय पावन पर्व पर ग्राम पंचायत वासियों को दीं जाएगीं श्री जैन का कहना है कि रक्तदान महादान है जो किसी को भी जीवन दान देता है और इस मानव सेवा एवं पुण्य के कार्य मेरी पूरी तरह से सहभागिता सदैव रहती है और आगे भी रहेगी।

