टीकमगढ़। निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक सह संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं म.प्र. एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद तथा प्रबंध संचालक म.प्र. अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल तथा संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्था भोपाल अतिरिक्त प्रभार श्री सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इसी अवसर पर टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला, श्री नवीन साहू, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह, निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम टीकमगढ़ तथा एईआरओ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ तथा एईआरओ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा तथा एईआरओ श्री संजय कुमार दुबे, तहसीलदार श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक श्री सिंह ने एसआईआर कार्य की समीक्षा की तथा नियमानुसार समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रारूप मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम कट गये हैं उनमें से पात्र मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज लेकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदाता सूची में यदि बल्क में मतदाता दर्ज हैं तो इसकी जानकारी दें। नये मतदाताओं के लिये फार्म 06 लेकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं एवं एईआरओ बीएलओ से फार्म 06, 07 तथा 08 लेकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना तथा समाधान किया एवं अपील की कि निर्वाचक नामावलियों के संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु सहयोग प्रदान कर निर्वाचक नामावलियों को पूर्ण शुद्ध करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

