इटारसी: रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर विद्यादायिनी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अक्षत पुष्प समर्पित कर मन्त्रोचार द्वारा विद्यारंभ संस्कार किया गया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना की संगीतमय प्रस्तुति के साथ आकर्षक माता की झांकी प्रस्तुत की गई। संस्था प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को भारतीय शिक्षा प्रणाली में शैक्षिक संस्कारों की भूमिका को अपनाने एवं उसके प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में संस्था समन्वय देवेंद्र कुमार चौरे, अलका राजपूत, सरिता सोनोने, कंचना खंडारे, अंकिता चौधरी, डॉली सारवान, अंजलि चौरे, अलीशा पटेल उपस्थित रहें।


